Monday 7 March 2016

मक्के की रोटी



सामग्री :

मक्के का आटा  - 400 gm

गर्म पानी - जरुरत के अनुसार

घी



विधि:

·         पानी को हल्का गुनगुना करलें और मक्के के आटे को चलनी से छान लें।

·         अब एक लोई के अनुसार मक्के का आटा लें और उसे थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर गूँथ लें।  इसे तब तक गुंथे जबतक की मुलायम हो जाएँ। 

·         अब इसे हथेली की मदद्त से धीरे - धीरे गोल करें

·         जब मक्के की रोटी गोल हो जाये तब इसे गर्म तवे पर सेंके

·         सेंकने के बाद इसमे घी लगाये और गरमा गर्म सरसों के साग के साथ परोसें और खाएं।  

नोट: मक्के की रोटी बनाते वक़्त ये जरूर ध्यान दें की गैस की आंच धीमी हो नही तो मक्के की रोटी अंदर से कच्ची हो सकती है। 



No comments:

Post a Comment